लाइफ स्टाइल

भीगे हुए अखरोट खाने से सेहत के लिए कौन से फायदे हैं, जानिए

Tara Tandi
4 Jan 2022 11:05 AM GMT
भीगे हुए अखरोट खाने से सेहत के लिए कौन से फायदे हैं, जानिए
x
अखरोट का सेवन हर मौसम में सेहत को फायदा पहुंचाता है। सर्दी में इसका सेवन सेहत को दोगुना फायदा पहुंचाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अखरोट का सेवन हर मौसम में सेहत को फायदा पहुंचाता है। सर्दी में इसका सेवन सेहत को दोगुना फायदा पहुंचाता है। हेल्दी फैट, फाइबर, विटमिन्स और मिनरल्स से भरपूर अखरोट बॉडी को गर्म रखता है, साथ दिमाग की सेहत का भी ध्यान रखता है। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है।

सर्दी में दो अखरोट को सुखा खाने के बजाए अगर उसे भीगोकर खाया जाए तो सेहत को बेहद फायदा पहुंचता है। सुबह बासी मुंह भीगा हुआ अखरोट खाने से कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। अगर आप ब्लड शुगर और डायबिटीज से पीड़ित हैं तो भीगा हुआ अखरोट खाएं। बासी मुंह भीगा हुआ अखरोट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है। आइए जानते हैं कि बासी मुंह भीगा हुआ अखरोट खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
भीगा हुआ अखरोट खाने के फायदे
कब्ज से निजात दिलाता है:
अखरोट में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो पाचन को ठीक रखता है, साथ ही कब्ज से भी निजात दिलाता है। रोजाना सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से पेट सही रहता है।
हड्डियों और दांतों को मज़बूत करता है:
अखरोट आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बना सकता है। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
वज़न कम करता है:
बढ़ते वजन से परेशान हैं तो खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करें। भीगा हुआ अखरोट बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, साथ ही एक्स्ट्रा फैट को कम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलोरी मौजूद होती है जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार है।
याददाश्त बढ़ाता है:
ओमेगा-3 फैटी ऐसिड ब्लड प्रेशर को संतुलित कर तनाव से राहत दिलाता है, साथ ही आपकी याददाश्त भी दुरुस्त रखता है।
दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है:
भीगा हुआ अखरोट दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। भीगे हुए अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे दिल की सेहत ठीक रहती है।


Next Story