लाइफ स्टाइल

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या होता है? जानिए क्या खाना है जरूरी

Shiddhant Shriwas
19 Jan 2022 12:27 PM GMT
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या होता है? जानिए क्या खाना है जरूरी
x
कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड के साथ विटामिन बी12 जैसे अन्य पोषक तत्वों को भी जरूर शामिल करना चाहिए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| क्या बैलेंस डाइट लेने के बाद भी आपको हमेशा थकावट रहती है? आपका जवाब अगर हां है, तो इस बात की संभावना है कि आप एनीमिया के शिकार हैं। WHO के 2019 के डेटा के अनुसार दुनिया भर में करीब 1.62 बिलियन लोग एनीमिया की कमी से जूझ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं एनीमिया की शिकार होती हैं। ऐसे में कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड के साथ विटामिन बी12 जैसे अन्य पोषक तत्वों को भी जरूर शामिल करना चाहिए।

डाइट में क्यों जरूरी है विटामिन बी12

यह नसों की सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 नहीं होने पर आपको एनीमिया होने का खतरा रहता है। विटामिन बी12 की कमी से नर्व यानी तंत्रिका के डैमेज होने का भी डर रहता है। इससे आपके हाथों और पैरों में झुनझुनी होती है और ये सुन्न होने लगते हैं। साथ ही विटामिन बी12 हड्डियों को स्वस्थ रखता है। आंखों के रोग को दूर करने में भी विटामिन बी-12 जरूरी है इससे मैक्यूलर डिजनरेशन जैसे नेत्र रोग भी दूर होते हैं। इसके अलावा नींद की कमी, डिप्रेशन और नर्वस सिस्टम को बेहतर रखने के साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और तेजी से कैलोरी बर्न करके विटामिन बी12 वेट लॉस भी करता है।

सोयाबीन

सोयाबीन विटामिन बी12 का सबसे अच्छा सोर्स है। विटामिन बी-12 के लिए आप सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन का ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्रोकली

विटामिन बी-12 के लिए आप खाने में ब्रोकली भी शामिल कर सकते हैं। ब्रोकली में विटामिन बी-9 यानि फोलेट भी अच्छी मात्रा में होता है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

मछली

नॉनवेज खाने वाले लोगों के लिए विटामिन बी-12 के कई ऑप्शन हैं। आप खाने में झींगा मछली और साल्स फिश को जरूर शामिल करें। इससे विटामिन बी-12 और विटामिन ई की भी ज्यादा मात्रा होती है।

मशरूम

मशरूम को सप्ताह में एक बार जरूर खाएं। मशरूम में विटामिन बी-12 के अलावा प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

ओट्स

ओट्स को ब्रेकफास्ट के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। ओट्स से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि भरपूर फाइबर और विटामिन्स मिलते हैं।


Next Story