- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: ताड़ासन,...
लाइफ स्टाइल
Health: ताड़ासन, अर्धचक्रासन समेत ये योगासन हाई ब्लड प्रेशर में कारगर हैं
Sarita
6 Jun 2025 7:20 AM IST

x
Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। जीवनशैली, तनाव, असंतुलित आहार और दिनचर्या इसके प्रमुख कारण हैं। यह स्थिति न केवल हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती है, बल्कि किडनी और मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, इस समस्या से निपटने के लिए योगासन एक अच्छा विकल्प है। योगासन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में प्रभावी साबित हो सकता है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति प्रदान कर तनाव को कम करता है। हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार हैं।
ताड़ासन के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। हाई ब्लड प्रेशर में ‘ताड़ासन’ रक्त संचार को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करता है। यह शरीर की मुद्रा को सुधारता है, जिससे ब्लड प्रेशर स्थिर रहता है।
इसके अलावा, ‘अर्धचक्रासन’ को सीधे खड़े होकर करना होता है। यह आसन फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और तनाव को कम करता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है। साथ ही, ‘प्रसारिता पदोत्तानासन’ आसन दिमाग को शांत करता है, तनाव कम करता है और रक्त संचार को संतुलित करता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को इस आसन को हल्के ढंग से करना होता है और इसे करते समय वह सिर को ज्यादा नीचे न करें। यह आसन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
इसके अलावा, ‘कटिचक्रासन’ आसन रीढ़ को लचीलापन देता है, जो तनाव को कम करता है। साथ ही, ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में मदद करता है। इस आसन को धीरे-धीरे करें और ज्यादा जोर न लगाएं।
इतना ही नहीं, ‘त्रिकोणासन’ आसन रक्त संचार को बेहतर बनाता है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जबकि ‘भद्रासन’ आसन दिमाग को शांत करता है, तनाव और चिंता को कम करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है।
इसके अलावा, ‘अर्धहलासन’ आसन रक्त संचार को संतुलित करता है। इसे करने से तनाव कम होता है और यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। वहीं, ‘शवासन’ तनाव और चिंता को कम करता है, दिमाग को शांत करता है और रक्तचाप को स्थिर रखने में प्रभावी है। हालांकि, इन योगासनों को नियमित रूप से किया जा सकता है। लेकिन, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को योग शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। खासकर, उस समय जब वे दवाएं ले रहे हों।
TagsHealthताड़ासनअर्धचक्रासनयोगासनहाई ब्लड प्रेशरकारगरHealthTadasanaArdhachakrasanaYogasanaHigh blood pressureEffectiveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





