भारत

ट्रंप के बिल से मस्क नाराज़, EV इंडस्ट्री में खलबली

Shantanu Roy
6 Jun 2025 12:35 AM IST
ट्रंप के बिल से मस्क नाराज़, EV इंडस्ट्री में खलबली
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' की एलन मस्क द्वारा तीखी आलोचना किए जाने पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि टेस्ला के सीईओ हमेशा से बिल के प्रमुख प्रावधानों से अवगत थे- विशेष रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) मैंडेट में प्रस्तावित कटौती के बारे में. ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'मैं एलन से बहुत निराश हूं. मैंने उनकी बहुत मदद की है. वह बिल के अंदरूनी कामकाज को यहां बैठे किसी भी व्यक्ति से बेहतर जानते थे. उन्हें इससे कोई समस्या नहीं थी. अचानक उन्हें समस्या हुई और समस्या तब और बढ़ गई जब उन्हें पता चला कि हम ईवी मैंडेट में कटौती करने जा रहे हैं.'
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि मस्क का विरोध 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' की ईवी के लिए फेडरल कंज्यूमर टैक्स क्रेडिट को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की योजना से उपजा है, जो कि टेस्ला को सीधे प्रभावित करेगा. ट्रंप ने कहा, 'देखिए, एलन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे. मुझे नहीं पता कि आगे भी हमारे बीच अच्छे संबंध रहेंगे या नहीं. उन्होंने मेरे बारे में सबसे अच्छी बातें कहीं और उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत रूप से कुछ भी बुरा नहीं कहा. यह अगली बात होगी. लेकिन मैं बहुत निराश हूं.' इस बिल का असर
अमेरिकी
शेयर बाजार में टेस्ला के स्टॉक पर भी देखा. नैस्डैक में गुरुवार को टेस्ला के शेयरों में 8.44% की गिरावट आई, पिछले दो-तीन दिनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली एलन मस्क की इस कंपनी का स्टॉक 28 डॉलर टूट चुका है.


मस्क ने X पर एक पोस्ट में 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर किए गए डोनाल्ड ट्रंप के दावों को गलत बताया. उन्होंने ट्रंप की टिप्पणियों के जवाब में लिखा, 'गलत, यह विधेयक मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया और इसे रात के अंधेरे में इतनी तेजी से पारित कर दिया गया कि कांग्रेस में लगभग कोई भी इसे पढ़ भी नहीं सका.' एक अन्य पोस्ट में मस्क ने कहा: 'जो भी हो. बिल में ईवी/सोलर इंसेंटिव को बरकरार रखें, भले ही तेल और गैस सब्सिडी को छुआ न जाए (बहुत अनुचित!!).' बिल के आधिकारिक शीर्षक का संदर्भ देते हुए मस्क ने
व्यंग्यात्मक
लहजे में कहा, 'सभ्यता के पूरे इतिहास में, ऐसा कोई कानून कभी नहीं बना जो बिग और ब्यूटीफुल दोनों हो. यह बात हर कोई जानता है! या तो आपको BIG और UGLY बिल मिलेगा या ​SLIM और BEAUTIFUL बिल। SLIM और BEAUTIFUL ही रास्ता है.' एलन मस्क ने एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे बिना, ट्रंप चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट्स सदन पर नियंत्रण कर लेते और रिपब्लिकन की सीनेट में 51-49 सीटें होतीं.' उन्होंने ट्रंप को एहसान फरामोश बता दिया.

बिल के आधिकारिक शीर्षक का संदर्भ देते हुए मस्क ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, 'सभ्यता के पूरे इतिहास में, ऐसा कोई कानून कभी नहीं बना जो बिग और ब्यूटीफुल दोनों हो. यह बात हर कोई जानता है! या तो आपको BIG और UGLY बिल मिलेगा या ​SLIM और BEAUTIFUL बिल। SLIM और BEAUTIFUL ही रास्ता है.' एलन मस्क ने एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे बिना, ट्रंप चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट्स सदन पर नियंत्रण कर लेते और रिपब्लिकन की सीनेट में 51-49 सीटें होतीं.' उन्होंने ट्रंप को एहसान फरामोश बता दिया. उन्होंने X पर इस बिल के विरोध में कई पोस्ट किए हैं. उन्होंने पहले भी अपनी पोस्ट में इस बात को नहीं छिपाया था. एलन मस्क ने मंगलवार को एक पोस्ट में लिखा था, 'मुझे खेद है, लेकिन मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता. इस बिग ब्यूटीफुल बिल के लिए वोट देने वालों पर शर्म आती है. आप जानते हैं कि आपने गलत किया. आप यह जानते हैं.'
Next Story