छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: मामूली विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार, आरोपी फरार
Shantanu Roy
6 Jun 2025 12:17 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के मस्तूरी विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद परवेज अशरफी (33 वर्ष) ने अमावसाया थाना में चाकूबाजी और हत्या के प्रयास की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में परवेज ने बताया कि वे अपनी कार (ग्रे रंग की शेवरले मोबेलो) से मोहबा बाजार ओवरब्रिज की तरफ शराब दुकान से लौट रहे थे, तभी शाम करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच गैरेज के सामने कुछ युवक आपस में लड़ाई करते नजर आए। इसी दौरान एक काले रंग की कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे विवाद बढ़ गया। विरोध करने पर कार में बैठे युवकों ने गालियां दीं और कार से उतारकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
घटना के करीब 10 मिनट बाद परवेज को गैरेज से फोन आया कि कुछ युवक वापस लौटे हैं और उन्हीं के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। थोड़ी ही देर में परवेज के अनुसार, प्रेम सेन उर्फ लल्लू नाम के युवक ने 4-5 बार चाकू से हमला कर दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर मोहल्ले के लोग और परिजनों ने घायल परवेज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। परवेज ने आरोप लगाया कि प्रेम सेन और उसके साथियों ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया और भागने की फिराक में थे। इस पूरे मामले में पीड़ित ने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





