लाइफ स्टाइल

ठंड के मौसम में रोजाना खाए लहसुन मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Tara Tandi
5 Dec 2021 4:56 AM GMT
ठंड के मौसम में रोजाना खाए लहसुन मिलेंगे जबरदस्त फायदे
x
लहसुन सदियों से भारतीय रसोई का हिस्सा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लहसुन सदियों से भारतीय रसोई का हिस्सा रहा है। जीवाणुरोधी, एंटीसेप्टिक, एलिसिन नामक यौगिक के कारण इसे बीारियों का रामबाण इलाज भी कहा जाता है। लहसुन में फास्फोरस, जस्ता, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फोलेट, नियासिन और थायमिन जैसे तत्व भी होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। खासकर सर्दियों में इसका सेवन करने से जोड़ दर्द, कमर व पीठ दर्द जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं सर्दियों में लहसुन खाने के कुछ ऐसे फायदे, जिसके बाद आप भी इसका सेवन शुरू कर देंगे।

खांसी और सर्दी से बचाव
कच्चा लहसुन सर्दी-खांसी और कंजेशन के संक्रमण को दूर करने की क्षमता रखता है। लहसुन की दो कुटी हुई कलियां खाली पेट खाने से सबसे ज्यादा फायदा होता है।
हार्मोन्स रहेंगे बैलेंस
कच्चा लहसुन खाने से शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन कंट्रोल रहती है। इसकी वजह से आप हड्डियों व मांसपेशियों में होने वाली दिक्कतों से बचे रहते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
कच्चे लहसुन का सेवन खून में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करता है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज है रोजाना इसका सेवन जरूर करें।
इम्युनिटी बढ़ाए
लहसुन का सेवन इम्युनिटी को बूस्ट करता है, जिससे आप सर्दी-खांसी से बचे रहते हैं। सर्दी में लहसुन खाने से शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है और ठंड का असर कम होता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
शहद और लहसुन का एक साथ सेवन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। लहसुन का नियमित सेवन रक्त के थक्के बनने की संभावना भी कम करता है।
दिल को रखे स्वस्थ
लहसुन में पाया जाने वाला एक यौगिक एलिसिन एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के ऑक्सीकरण को रोकता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और दिल को स्वस्थ रखता है।
वजन कंट्रोल
सुबह खाली पेट 2-3 कच्चे लहसुन खाने से वजन कम करने में मिलती है। आप इसे भूनकर भी खा सकते हैं। यह शरीर में थर्मोजेनेसिस को बढ़ाता है और अधिक वसा जलने और खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।
मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार
लहसुन अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देते है। इससे अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का संभावना भी कम होती है।
कैंसर और पेप्टिक अल्सर से बचाव
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन फेफड़े, प्रोस्टेट, मूत्राशय, पेट, यकृत और पेट के कैंसर से बचाता है। लहसुन की जीवाणुरोधी क्रिया पेप्टिक अल्सर को रोकती है क्योंकि यह आंत से संक्रमण को खत्म करती है।
पाचन में सुधार
कच्चा लहसुन पाचन समस्याओं को दूर और आंतों को डिटॉक्स करता है। यह पेट के कीड़ों और खराब बैक्टीरिया को नष्ट करता है।


Next Story