बाजरा ही नहीं इन दो अनाज से भी शरीर को मिलते है benefits

Update: 2024-08-17 10:49 GMT

हेल्थ टिप्स Health Tips: इस का में मदद करेंगे ये दो अनाज। आमतौर पर सर्दियों में हेल्दी और फिट रहने के लिए बाजरा खाने की सलाह दी जाती है। जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। लेकिन गर्मी में जौ और ज्वार ऐसे दो अनाज हैं। जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।

जौ खाने के फायदे
मोटे अनाज में जौ गर्मियों के लिए फायदेमंद अनाज है। जौ का सत्तू और जौ की रोटी के रूप में इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है। जौ खाने के ढेर सारे फायदे हैं।
-जौ ग्लूटन फ्री होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे आराम से डाइट में शामिल कर सकते हैं। जौ का सत्तू पेट को ठंडक देने के साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
-जौ के आटे में फाइबर की मात्रा भी पर्याप्त होती है। साथ ही विटामिन बी, Magnesium और जरूरी पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाते हैं।
-साथ ही जौ के आटे को वजन कंट्रोल करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फाइबर की मात्रा भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है।
-जौ के आटे का सत्तू या जौ का पानी पीने से डाइजेशन मजबूत होता है। जौ के आटे में प्रो बायोटिक गुण होते हैं। जो पाचन को सुधारने में मदद करता है।
-गर्मियों में जौ के आटे का इस्तेमाल हेल्दी स्किन को भी मेंटेन करने में मदद करता है। जौ में मौजूद विटामिन ई और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को शाइनी और सॉफ्ट बनाते हैं। जिससे गर्मियों में होने वाले स्किन रैशेज से बचने में मदद मिलती है।
ज्वार का आटा
-ज्वार के आटे की तासीर ठंडी होती है। जो गर्मियों में खाने के लिए अच्छा है। ज्वार के आटे में ग्लूटन नहीं होती है। इसलिए ये डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।
-आयुर्वेद में ज्वार के कई सारे फायदे बताए गए हैं। ज्वार के आटे को खाने से गर्मियों में लगने वाली प्यास से राहत मिलती है।
-वहीं ज्वार पेट की गर्मी को शांत करता है। और शरीर को एनर्जी भी देता है।
-जौ का आटा पचने में आसान होता है और डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।
-पौटैशियम की मात्रा ज्यादा होने से ये हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट की रक्षा करने में भी मदद करता है।
Tags:    

Similar News

-->