Health Tips: नाश्ते में खाएं ये पौष्टिक चीजें, विटामिन की कमी होगी दूर और पाचन भी रहेगा ठीक
Health Tips: रोज सुबह नाश्ते में चाय-कॉफी की जगह अंजीर वाला दूध पीना शुरू कर दीजिए। स्वाद और सेहत दोनों के लिए ये बहुत लाभकारी है। अंजीर वाले दूध का स्वाद इतना गजब का होता है कि इसे बच्चे भी खूब पसंद करेंगे। अंजीर और दूध दोनों ही पौष्टिकता से भरपूर होते हैं जिनसे आप कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी पा सकते हैं।
नाश्ते में अंजीर वाला दूध
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह-सुबह अंजीर वाले दूध का सेवन पौष्टिक विकल्प है। इससे आपको दिनभर काम करने का ताकत तो मिलती ही है साथ ही ये शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति करता है। चाय-कॉफी को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता रहा है, इसकी जगह पर रोज सुबह नाश्ते के साथ अंजीर वाला दूध पीना, सेहत को ठीक रखने में आपके लिए बहुत फायदमंद हो सकता है।
अंजीर वाले दूध के कई फायदे
इस दूध में मौजूद पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने, मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करने, सूजन को कम करने के साथ जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह पेय पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है। अगर आपको दूध अच्छा नहीं लगता है तो अंजीर को आधे कप पानी में भिगो दें और इसे खाएं।
विटामिन्स-मिनरल्स का खजाना
अंजीर को दूध में भिगोकर सेवन करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दूध में विटामिन-ए, सी, के और कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक तथा आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस दूध में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर अधिक होता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। इसे पीने से इसमें पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड सेरोटोनिन में बदल जाता है, जो नींद के हार्मोन मेलाटोनिन को बढ़ाता है, जिससे अच्छी नींद आती है।