टेक डेस्क : आज के डिजिटल दौर में इंस्टाग्राम केवल फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह अपनी पर्सनैलिटी और क्रिएटिविटी दिखाने का जरिया भी बन चुका है। खासकर जेन जी यानी नई पीढ़ी के युवा अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को आकर्षक और अलग बनाने पर ध्यान देते हैं। अगर आप भी अपनी प्रोफाइल को कूल, स्टाइलिश और एस्थेटिक लुक देना चाहते हैं, तो ये छह आसान टिप्स आपके काम आ सकती हैं।

छोटी और क्रिएटिव बायो रखें

इंस्टाग्राम बायो में लंबी बातें लिखने के बजाय छोटे और मजेदार शब्दों का इस्तेमाल करें। अपनी पर्सनैलिटी के अनुसार 'मेंटली ऑन वेकेशन', 'प्रोफेशनल ओवरथिंकर' या 'जस्ट हेयर फॉर द प्लॉट' जैसी लाइनें लिख सकते हैं।

प्रोफाइल फोटो को बनाएं आकर्षक

आपकी डीपी प्रोफाइल की पहली पहचान होती है। इसके लिए नैचुरल फोटो, मिरर सेल्फी या क्रिएटिव तस्वीर चुन सकते हैं। ज्यादा एडिटिंग करने के बजाय साफ और अपनी पसंद के अनुसार फोटो लगाएं।

हाइलाइट्स को दें खास अंदाज

इंस्टाग्राम स्टोरी हाइलाइट्स में ट्रैवल, फूड, दोस्तों और म्यूजिक से जुड़े यादगार पलों को शामिल करें। इनके नाम 'ट्रिप्स', 'फूड', 'पीपल' या 'डम्प' जैसे छोटे और मजेदार रख सकते हैं।

फीड में दिखाएं असली पर्सनैलिटी

इंस्टाग्राम फीड में हर तस्वीर का एक जैसा होना जरूरी नहीं है। ट्रैवल फोटो, दोस्तों के साथ यादें और रोजमर्रा के खास पलों को शेयर करें। जरूरत से ज्यादा परफेक्ट दिखने के बजाय अपनी असली पसंद को महत्व दें।

मजेदार और छोटे कैप्शन लिखें

जेन जी स्टाइल में छोटे और मजेदार कैप्शन काफी पसंद किए जाते हैं। अपनी तस्वीरों के साथ हल्के-फुल्के ह्यूमर, मीम्स और पॉप कल्चर से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आसान और यादगार यूजरनेम चुनें

इंस्टाग्राम यूजरनेम ऐसा रखें जिसे लोग आसानी से याद रख सकें। बहुत ज्यादा नंबर या मुश्किल शब्द जोड़ने से बचें। अपने नाम या निकनेम के साथ क्रिएटिव शब्द जोड़कर अलग पहचान बना सकते हैं। ध्यान रखें  इंस्टाग्राम प्रोफाइल को आकर्षक बनाने के लिए हर ट्रेंड अपनाना जरूरी नहीं है। आपकी प्रोफाइल आपकी असली पहचान, पसंद और व्यक्तित्व को दर्शाए, यही सबसे महत्वपूर्ण है।

Tags: