Health: सीढ़ियां चढ़ने से वजन घटाने के साथ-साथ जोड़ों का दर्द भी होता है कम, जाने इसके फायदे
Health: आज लोगों के बीच बेहद कॉमन हो लेकिन सीढ़ियां चढ़ने उतरने के अपने अलग ही फायदे हैं। कई शोध बताते हैं कि रोजाना सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इतना ही नहीं नियमित सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं रोजाना 15 मिनट सीढ़ियां चढ़ने से सेहत को मिलते हैं क्या गजब के फायदे।
रोजाना 15 मिनट सीढ़ियां चढ़ने के फायदे
वेट लॉस
सीढ़ियां चढ़ते समय बॉडी के मसल्स एक्टिव होने के साथ तेजी से कैलोरी भी बर्न होती है। रोजाना 15 मिनट सीढ़ियां चढ़ने से व्यक्ति के शरीर को एरोबिक एक्सरसाइज जैसे फायदे मिलते हैं, जो वेट लॉस में मदद करते हैं।
मजबूत मांसपेशियां
सीढ़ियां चढ़ने से जांघों, पैर, पेट और हिप्स की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जिससे शरीर के इन अंगों की मांसपेशियां टोन्ड होने के साथ उनकी स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। सीढ़ियां चढ़ने से शरीर को बैलेंस बनाने में मदद मिलती है, जिससे गिरने और मोच आने का खतरा कम बना रहता है।
दिल की सेहत के लिए अच्छा
सीढ़ियां चढ़ने से दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है। बता दें, सीढ़ियां चढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे दिल स्वस्थ बना रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करके डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी कुछ हद तक बचाव करता है।
जोड़ों के लिए फायदेमंद
सीढ़ियां चढ़ने से जोड़ों की एक्सरसाइज होती है। अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत बनी रहती है तो रोजाना 10 मिनट सीढ़ियां चढ़ना और उतरना शुरू कर दीजिए। बता दें, रोजाना सीढ़ियां चढ़ना-उतरना अर्थराइटिस के रिस्क को भी काफी कम कर सकता है।
तनाव होता है दूर
सीढ़ियां चढ़ना ना सिर्फ आपकी फिजिकल एक्टिविटी के लिए अच्छा है, बल्कि इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी बनी रहती है। सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से व्यक्ति का स्ट्रेस कम होता है। बता दें, सीढ़ियां चढ़ने से एंडोर्फिन हॉर्मोन रिलीज़ होता है, जिससे मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है। इसके अलावा सीढ़ियां चढ़ने से दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार होता है।