Yoga Tips: नहीं मिलता व्यायाम के लिए वक्त? पांच मिनट में करें इन योगासनों का अभ्यास
Yoga Tips: अगर आपके पास समय की कमी है, तो भी अपनी जीवनशैली में व्यायाम या योग को शामिल करने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि 15-20 मिनट तक कुछ योगासन करने से शारीरिक निष्क्रियता का खतरा कम होता है और आपके स्वास्थ्य को लाभ होता है।
अगर आपके पास समय की कमी है, तो नियमित रूप से कम से कम पाँच मिनट तक कुछ योगासन करने से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आइए पाँच मिनट के योगासन के बारे में जानें।
प्राणायाम का अभ्यास:
कम समय में घर पर आसानी से प्राणायाम का अभ्यास किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्राणायाम काफी असरदार माना जाता है। एक शोध में पाया गया कि प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से वयस्कों में तनाव का स्तर कम होता है। प्राणायाम करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार, उच्च रक्तचाप नियंत्रित होता है और फेफड़ों में सुधार व बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा मिलता है।
शीर्षासन का अभ्यास:
वक्त कम है तो नियमित शीर्षासन योग का अभ्यास कर सकते है। संपूर्ण शरीर की सेहत के लिए शीर्षासन का अभ्यास लाभकारी है। यह योग कंधों और बाहो को मजबूती देने के लिए पैरों, टखनों और घुटनों में द्रव निर्माण को कम करता है। गठिया, तनाव दूर करने और सिर में रक्त प्रवाह को बढ़ाने के लिए रोजाना 5-10 मिनट शीर्षासन का अभ्यास करना चाहिए।
भुजंगासन योग का अभ्यास:
रोजाना पांच-दस मिनट भुजंगासन का अभ्यास भी सेहत को फायदे पहुंचा सकता है। भुजंगासन करने से कमर दर्द-पीठ दर्द से राहत मिलती है। रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। छाती, फेफड़ों, कंधों और पेट के अंगों की बेहतर स्ट्रेचिंग के लिए यह योग लाभकारी है। तनाव और थकान को दूर करने और अस्थमा की शिकायत को कम करने में भी भुजंगासन का अभ्यास लाभदायक हैं।