इस करवा चौथ पुराने लहंगे में भी मिलेगा नया लुक, ये हैक्स आजमाएं

Update: 2023-09-15 15:19 GMT
लाइफस्टाइल: भले ही करवा चौथ के व्रत में अभी समय है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि महिलाओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी होंगी। महिलाएं महीने भर पहले ही प्लान बना लेती हैं कि इस बार व्रत के दिन क्या पहनना है।
करवा चौथ के व्रत के लिए महिलाएं चाहती हैं कि वह इस दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखें। जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ होता है, वह ज्यादातर इस दिन अपनी शादी का जोड़ा पहनती हैं। भला यही तो मौका होता है, जब महिलाएं लहंगा पहनना पसंद करती हैं।
हालांकि, समस्या यह होती है कि पुराने लहंगे में नया लुक नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप शादी के लहंगे को दोबारा पहन न्यू लुक पा सकती हैं।
लहंगे के साथ पहनें इस तरह का ब्लाउज
करवा चौथ के दिन अपने पुराने ब्राइडल लहंगे में नया लुक पाने के लिए आप कॉन्ट्रास्ट कलर का ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। नए ब्लाउज से लहंगे को डिफरेंट लुक मिलेगा। अगर आप का लहंगा हैवी एंब्रॉयडरी वाला है, तो इसके साथ सिंपल ब्लाउज कैरी करें।
लुक को इन्हांस करने के लिए ब्लाउज के नेक डिजाइन पर खास ध्यान दें। प्लंजिंग और डीप नेकलाइन ब्लाउज काफी सुंदर लगता है। ब्लाउज पर लटकन या डोरी लगवाने से यह दोगुना सुंदर लगेगा। ब्लाउज के स्लीव्स पर भी ध्यान दें। आप पफ स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन काफी पॉपुलर है।
ब्राइडल लहंगे को नया लुक कैसे दें?
क्या आप कंफ्यूज हैं कि इस करवा चौथ क्या पहना जाए? अगर हम आपसे कहें कि इस दिन आप अपने ब्राइडल लहंगे को पहन सकती हैं? अब आप कहेंगी कि भला पुराने लहंगे में नया लुक कैसे मिलेगा। ऐसे में आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं।
ब्राइडल लहंगे में अलग लुक पाने के लिए आप दुपट्टे पर खास ध्यान दें। लहंगे के साथ आप हैवी दुपट्टा कैरी सकती हैं। इसके अलावा बाजार में आपको तरह-तरह के दुपट्टे डिजाइन मिल जाएंगे। इनमें गोटा पट्टी से लेकर मिरर वर्क डिजाइंस शामिल है। (लहंगे को स्टाइल करने के टिप्स)
लहंगे के साथ दुपट्टे को कई तरीकों से ड्रेप कर सकती हैं। डिफरेंट लुक के लिए पीछे से कंधों की तरफ दोनों साइड से ब्लाउज पर दुपट्टे को पिन कर लें। इसके अलावा, आप दुपट्टे से लहंगे को साड़ी स्टाइल में बदल सकती हैं।
पुराने ब्राइडल लहंगे में डिफरेंट लुक कैसे पाएं?
करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का दिन है। इस दिन महिलाएं अच्छे से संजती-संवरती हैं। भला क्यों न सजें। क्या आपकी हाल ही में शादी हुई है? यह आपका पहला करवा चौथ है, तो आप इस दिन के लिए अपना ब्राइडल लहंगा पहन सकती हैं। (लटकन ब्लाउज डिजाइंस देखें)
लहंगे में न्यू लुक के लिए आपको अपने ब्राइडल लहंगे के ब्लाउज के साथ नई स्कर्ट पहनी चाहिए। आपको बाजार में राजस्थानी स्टाइल से लेकर टाई-डाई वाले स्कर्ट मिल जाएंगे। स्कर्ट खरीदते वक्त लेंथ का ध्यान रखें। स्कर्ट का पैर्टन भी मायने रखता है। इससे आपक लुक प्रभावित होगा। अगर आप लहंगे में लंबी दिखना चाहती हैं, तो वर्टिकल लाइन्स वाली स्कर्ट खरीदें।
Tags:    

Similar News

-->