Rakshabandhan 2025: घर पर बनाएं ये हेल्दी मिठाइयां

Update: 2025-08-07 01:59 GMT
Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार नज़दीक आते ही बाज़ार मिठाइयों से सज जाता है. लेकिन बाहर की मिठाइयों में शुगर और मिलावटी चीजें होने का डर हमेशा बना रहता है. इसलिए इस बार क्यों न घर पर बने पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प आजमाए जाएं? यहां हम लाए हैं 3 ऐसी हेल्दी मिठाई रेसिपीज़ जो झटपट बनती हैं और सभी को पसंद आएंगी|
ड्राई फ्रूट्स लड्डू:
खजूर– 1 कप (बीज निकालकर बारीक काट लें)
बादाम, काजू, अखरोट– 1 कप (कटे हुए)
घी– 1 बड़ा चम्मच
तिल– 2 बड़े चम्मच
एक कढ़ाई में घी गर्म करें, उसमें सारे ड्राई फ्रूट्स हल्के भून लें
खजूर डालें और अच्छी तरह मिक्स करें
गैस बंद करके मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें और फिर गोल लड्डू बना लें
बिना शक्कर की ये मिठाई स्वाद और एनर्जी से भरपूर है

ओट्स और गुड़ की बर्फी:

ओट्स– 1 कप (भूनकर पीस लें)
गुड़– 1/2 कप
नारियल (कद्दूकस किया हुआ)– 1/2 कप
घी– 2 चम्मच
एक कढ़ाई में घी गर्म करें, उसमें नारियल और ओट्स भूनें
अलग पैन में गुड़ को थोड़ा पानी डालकर पिघलाएं
गुड़ का मिश्रण ओट्स और नारियल में डालें और अच्छे से मिक्स करें
एक थाली में सेट करें, ठंडा होने के बाद टुकड़ों में काट लें
मूंग दा – 1 कप (भिगोकर पीस लें)
नारियल– 1/4 कप
देसी घी– 2 चम्मच
शहद या खजूर पेस् – 1/2 कप
इलायची पाउडर– 1/2 चम्मच
मूंग दाल को घी में भूनें जब तक वह हल्की सुनहरी हो जाए
उसमें नारियल और खजूर पेस्ट मिलाएं
अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इलायची पाउडर डालें
मिश्रण को थाली में फैलाएं, ठंडा होने दें और फिर काट लें
इस रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहन को दें प्यार, स्वाद और सेहत से भरा तोहफा. बाहर की मिठाइयों की जगह घर की बनी ये हेल्दी मिठाइयाँ सिर्फ स्वाद में ही नहीं, भावनाओं में भी खास हैं|
Tags:    

Similar News