Makhana Curry Recipe: रोजाना खाने के लिए बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट मखाना करी
Makhana Curry Recipe: मखाना व्रत में बनाए जाने वाला बेस्ट डिश है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी सब्जी आप रोज के दिन में भी बनाकर खा सकते हैं. मखाना करी एक आसान और स्वादिष्ट डिश है, जिसमें मखानों को हल्का भूनकर टमाटर और मसालों के साथ बनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से मखाना करी बनाने के बारे में|
मखाना करी बनाने के लिए सामग्री :
मखाना – 2 कप
टमाटर – 2 (पेस्ट)
प्याज – 1 (बारीक कटा)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
हल्दी पाउडर – आधी छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधी छोटी चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
गरम मसाला – आधी छोटी चम्मच
काजू पेस्ट या मलाई – 2 बड़े चम्मच
तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
मखाना करी बनाने की विधि :
मखाना करी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा तेल या घी गरम करें, फिर उसमें मखाना डालकर 5-7 मिनट धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून कर अलग रख दें.
अब दूसरी कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर गरम करें, फिर उसमें प्याज डालकर अच्छे से भूनें. फिर अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं.
इसके बाद इसमें अब टमाटर का पेस्ट, हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं.
मसाला जब अच्छे से पक जाएं और इसके ऊपर से तेल न आ जाएं तब तक इससे अच्छे से पकाएं.
मसाला पक जाने के बाद अब इसमें काजू का पेस्ट या मलाई डालकर मिलाएं, फिर थोड़ा पानी डालें और ग्रेवी बनाएं.
अब भुने हुए मखाने को इसमें डालें और 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकने दें. लास्ट में इसमें गरम मसाला और थोड़ा हरा धनिया डालकर गैस बंद करें|