Kitchen Tips: किचन में मौजूद इन चीज़ों का रंग और स्वाद है सेहत के लिए जहर जैसा

खाने-पीने का सामान खरीदते वक्त समझदार लोग हमेशा उसकी उस प्रोडक्ट पर लिखी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं।

Update: 2021-06-29 14:32 GMT

खाने-पीने का सामान खरीदते वक्त समझदार लोग हमेशा उसकी उस प्रोडक्ट पर लिखी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त के बाद वो चीज़ खाने के लिए सही नहीं होती तो ऐसा सिर्फ पैकेट बंद चीज़ों के साथ ही नहीं होता, हमारे किचन में मौजूद कुछ और भी चीज़ें हैं जिनके रंग और स्वाद उनके खराब होने की ओर इशारा करते हैं। कई बार हम इसपर ध्यान नहीं देते लेकिन ये गलती सेहत पर पड़ सकती है भारी। जान लीजिए जरा इसके बारे में।

1. शहद - शुद्ध और असली शहद के चक्कर में कुछ लोग सीधे मधुमक्खी के छत्ते से निकाला गया शहद इस्तेमाल करने लगते हैं। जो बिल्कुल भी सही नहीं क्योंकि इसमें छोटे-छोटे जीव मौजूद हो सकते हैं और यही सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। इसके सेवन से चक्कर, उल्टी, मतली जैसी कई और दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।
2. आलू- भारतीय खानपान में आलू का बहुत ज्यादा और तरह-तरह से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हल्का हरा रंग लिया हुआ आलू सेहत के लिए सही नहीं होता। कुछ समय बाद इससे अंकुर निकलने शुरू हो जाते हैं और इसे खाने से तरह-तरह की प्रॉब्लम्स।
3. बादाम- अगली चीज़ जो कुछ समय बाद जहर समान हो जाती है वो है बादाम। बादाम रखे बादाम स्वाद में थोड़े कड़वे हो जाते हैं। तो इन्हें बिल्कुल भी न खाएं क्योंकि इसमें हाइड्रोजन साइनाइड की मात्रा बढ़ जाती है जो सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है।
4. जायफल- मसालों के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला जायफल नो डाउट आपकी रेसिपी का स्वाद बढ़ाता है और तो और इसे कई तरह की दवाईयां भी बनाई जाती हैं। लेकिन हद से ज्यादा सेवन हार्ट अटैक जैसी प्रॉब्लम की वजह बन सकता है। इसलिए सोच-समझकर इस्तेमाल करें।
5. फलों के बीज- फलों के बीजों को कई लोग सेवन करते हैं लेकिन कुछ खास तरह के बीजों में हाइड्रोजन साइनाइड की मात्रा ज्यादा होती है। जो सेहत से जुड़ी परेशानियां की वजह बन सकती हैं।
Tags:    

Similar News