Holi 2025: अगर आप भी इस होली पर भांग के बिना मस्ती और ताजगी का एहसास करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ खास हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक के बारे में बताएंगे , जिन्हें आप होली पर पी सकते हैं. इससे आपकी एनर्जी तो बढ़ेगी ही साथ ही होली पार्टी भी मजेदार हो जाएगी. आइए जानते हैं इसके बारे में|
केसर-बादाम ठंडाई
होली के मौके पर अगर आप ठंडाई पीना पसंद करते हैं, लेकिन भांग के सेवन से दूर रहना चाहते हैं, तो केसर बादाम ठंडाई आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें भांग की जगह बादाम, सौंफ, इलायची, गुलाब और केसर जैसे हेल्दी इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देते हैं|
पुदीना-नींबू शरबत
पुदीना और नींबू का शर्बत गर्मियों के मौसम में एक बेहतरीन ड्रिंक है. यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ आपको ऊर्जावान भी बनाए रखता है. इसे बनाने के लिए नींबू का रस, ताजा पुदीना, शहद और ठंडे पानी से एक स्वादिष्ट ड्रिंक तैयार करें|
होली पर अगर आप कुछ पारंपरिक और अनोखा सेवन करना चाहते हैं तो आम पन्ना सबसे बढ़िया विकल्प हो सकता है. कच्चे आम, पुदीने और ड्रिंक से बना ड्रिंक पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और गर्मी से राहत देता है|