छत्तीसगढ़
भूपेश पर ED की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध : सचिन पायलट
Nilmani Pal
10 March 2025 11:16 AM IST

x
रायपुर। भूपेश बघेल पर ED की कार्रवाई को सचिन पायलट ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया और कहा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री@bhupeshbaghelजी के यहाँ ED का छापा स्पष्ट रूप से केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा को उजागर करता है।
भाजपा ED, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और एजेंसियों का दुरुपयोग अब एक सुनियोजित ढर्रा बन चुका है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को कुचलने और धमकाने वाली राजनीति अब एक पैटर्न बन गई है जो लोकतंत्र के लिए भी खतरा साबित हो रही है।
कांग्रेसजन इससे डरने वाले नहीं हैं और न्याय की लड़ाई के लिए हर संघर्ष स्वीकार है।
Next Story





