लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: आप भी कर सकते हैं ये चार योगासन, शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे

Sarita
11 Feb 2026 9:56 AM IST
Yoga Tips: आप भी कर सकते हैं ये चार योगासन, शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे
x
Yoga Tips: खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई अच्छी बातों को अपनी जिंदगी में अपनाते हैं। वहीं, देखा जाए तो ये आज के समय में बेहद जरूरी भी है, क्योंकि जिस तरह से हमारा खानपान हो गया है, जिस दिनचर्या को हम फॉलो करते हैं आदि। उससे हमें खुद को स्वस्थ रखने में खासी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम कुछ अच्छी आदतों को अपनाएं, लेकिन देखा जाता है कि लोग स्वस्थ तो रहना चाहते हैं पर मेहनत करने से बचते हैं। पर अगर आपको हेल्दी रहना है, तो आप चाहें तो कुछ योगासन की मदद ले सकते हैं। तो चलिए कुछ ऐसे ही योगासन के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप कर सकते हैं और ये हमारे शरीर को गजब के फायदे दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से योगासन हैं।
ये हैं वो योगासन, जो दे सकते हैं शरीर को फायदे:-
सेतु बंधासन अगर आप करते हैं, तो आपकी पीठ की मांसपेशियां मजबूत होने में मदद मिल सकती है। जब आप इस आसन को करते हैं, तो इससे आपकी पीठ, गर्दन और सीने में अच्छा खिंचाव पैदा होता है। साथ ही इस आसन से डिप्रेशन जैसी समस्या को दूर करने में भी लाभदायक माना जाता है।
अधोमुख श्वानासन:
अगर आपको आलस आता है, लेकिन आप खुद को उर्जावान रखना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद अधोमुख श्वानासन कर सकता है। आप इस आसन को रोजाना सुबह कर सकते हैं। इससे आपको ताजा महसूस होता है और शरीर को आराम भी मिलता है।
पश्चिमोत्तानासन:
अगर आप पश्चिमोत्तानासन करते हैं, तो ये आसन आपके पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा हैमट्रिंग, कंधों और रीढ़ के लिए पश्चिमोत्तानासन एक बेहद आसन हो सकता है। आप चाहें तो इसे नियमित रूप से कर सकते हैं।
काउ पोज:
आप अगर गर्दन, पीठ या रीढ की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपकी मांसपेशियों को राहत देने का काम काउ पोज कर सकता है। इन चीजों के लिए ये योगासन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप चाहें, तो आप इसे कर सकते हैं।
Next Story