छत्तीसगढ़
पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध महुआ शराब जब्त, जुआ-सट्टा पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
11 Feb 2026 12:08 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध शराब और जुआ-सट्टा के खिलाफ रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना और अवैध जुआ-सट्टा पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना है।
इसी क्रम में रविवार को थाना जूटमिल पुलिस ने ग्राम गढ़उमरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम धरमपुर में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि धरमपुर निवासी शिव कुमार चौहान अपने घर के आंगन में बिक्री के लिए महुआ शराब संग्रहित कर रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी शिव कुमार चौहान उम्र 43 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक बंशीलाल रात्रे, परमानंद पटेल एवं आशा सिदार की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं दूसरी ओर, थाना कोतरारोड़ पुलिस ने जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गोरखा स्थित जिंदल पार्किंग के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खिलाया जा रहा है। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके की घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी फरार हो गए, जबकि तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम अजय चौहान (30 वर्ष), दिलेश्वर ओगरे (48 वर्ष) और दिग्विजय सिंह (29 वर्ष) बताए। पुलिस ने उनके कब्जे से 1,600 रुपये नगद एवं 3 नग पीले रंग के स्टाईगर जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023 के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास इस प्रकार की अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा और अपराध मुक्त बनाने की दिशा में सख्त और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





