- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: लटकते पेट...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: लटकते पेट और पूरे शरीर की चर्बी को कम कर देंगे ये दो योगासन
Sarita
9 Jun 2025 10:25 AM IST

x
Yoga Tips: योग सिर्फ वजन घटाने का तरीका नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। इन दो आसनों को अगर नियमित रूप से सही तरीके से किया जाए तो कुछ ही हफ्तों में आप खुद फर्क महसूस करेंगे। योगासन से न सिर्फ लटकती तोंद पर असर पड़ता है, बल्कि पूरा शरीर हल्कापन और ऊर्जा भी महसूस करता है।
नौकासन कैसे करें :
इस आसन में शरीर की मुद्रा किसी नाव की तरह होती है। अभ्यास के लिए पीठ के बल सीधा लेट जाएं। अब दोनों पैर और छाती को एक साथ ऊपर उठाएं। हाथों को आगे की ओर फैलाएं, जैसे नाव बना रहे हों। इस मुद्रा में 15-30 सेकंड तक रहें, फिर धीरे से वापस आएं।
नौकासन के फायदे:
यह आसन पेट की मांसपेशियों, पीठ और पैरों को मजबूत करता है।
नौकासन के नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन और लचीलापन बेहतर बनता है।
इस आसन का अभ्यास पाचन अंगों को उत्तेजित करता है, जिससे चयापच और पाचन में सुधार होता है।
नौकासन का नियमित पांच से 10 मिनट का अभ्यास पेट की चर्बी को कम कर सकता है और वजन घटाने में मदद करता है।
यह आसन पैरो और बांह की मांसपेशियों को टोन करता है जिससे शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है।
नौकासन दिमाग को शांत करता है और तनाव दूर करने में मदद करता है।
भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं। इस दौरान हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और सांस लेते हुए सिर और छाती को ऊपर उठाएं। ध्यान रखें कोहनी थोड़ी मुड़ी रहें और गर्दन को पीछे की ओर खींचें। 15-30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें, फिर आराम करें।
भुजंगासन के फायदे:
भुजंगासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे पीठ दर्द में राहत मिलती है।
यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पाचन क्रिया में सुधार लाता है। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
भुजंगासन का अभ्यास पेट के अंगों को उत्तेजित करता है, जिससे अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
इस आसन के नियमित अभ्यास से तनाव और थकान को कम किया जा सकता है और शरीर को ऊर्जावान बना सकते हैं।
TagsYogaलटकते पेटशरीरचर्बीकमयोगासनYogasagging bellybodyfatreduceyogasanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





