- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: एक महीने...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: एक महीने में पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो इन योगासनों का नियमित अभ्यास करें
Sarita
14 July 2025 12:46 PM IST

x
Yoga Tips: जीवनशैली में बदलाव, संतुलित और फाइबर युक्त भोजन और व्यायाम व योग जैसी शारीरिक गतिविधियों से मोटापा कम किया जा सकता है। अगर आप भी मोटापा या पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो कुछ योगासनों का अभ्यास करने की आदत डालें। यहाँ आपको ऐसे योगासनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है, जो पेट के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों से भी अतिरिक्त चर्बी कम करने में मददगार हैं।
भुजंगासन:
भुजंगासन का अभ्यास कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत दिला सकता है। इस आसन से पेट की चर्बी को कम करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
कैसे करें:
भुजंगासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
अब दोनों हथेलियों को कंधों के पास रखें।
धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
नौकासन:
नौकासन को बोट पोज भी कहते हैं। नौकासन के अभ्यास पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और अतिरिक्त चर्बी को जलाने में मदद करता है।
कैसे करें:
इस आसन को करने के लिए किसी समतल स्थान पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब पैरों और सिर को धीरे-धीरे हवा में ऊपर उठाएं।
हाथों को सामने की ओर सीधा करें, ताकि शरीर नाव की आकृति जैसा दिखे।
इस मुद्रा को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें।
कपालभाति प्राणायाम:
आसनों के साथ ही ध्यान और प्राणायाम भी चर्बी घटाने में असरदार हो सकते हैं। कपालभाति प्राणायाम प्राणायाम पेट की चर्बी को तेज़ी से कम करने के लिए बेहद उपयोगी है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पाचन को सुधारता है।
सबसे पहले सुखासन या पद्मासन में बैठें।
नाक से सांस को तेज़ी से बाहर छोड़ें और पेट को अंदर की ओर खींचें।
इसे 1 मिनट तक दोहराएं।
TagsYogaपेटचर्बीकमयोगासनोंअभ्यासYogabellyfatreduceyogasanaspractice जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





