- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: अगर आपको भी...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: अगर आपको भी बहुत नींद आती है तो करें ये योगासन, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान
Sarita
9 March 2025 10:17 AM IST

x
Yoga Tips: नींद और आलस के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषण की कमी, असंतुलित दिनचर्या, मानसिक तनाव, या किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत। शारीरिक गतिविधि की कमी भी इस समस्या को बढ़ावा दे सकती है।
हालांकि योग के माध्यम से आलस, थकान और अधिक नींद आने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। योग दिनभर ऊर्जावान रहने में भी आपकी मदद करता है। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो नींद और आलस को कम करके ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगाभ्यास है जो पूरे शरीर को सक्रिय करता है। इसमें 12 आसनों का संयोजन होता है जो मांसपेशियों को मजबूती और लचीलापन प्रदान करते हैं। इसे सुबह के समय करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और आलस्य दूर होता है।
भुजंगासन
भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और रक्त संचार को बढ़ाता है। यह आसन थकावट को कम करता है और शरीर में स्फूर्ति लाता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों के सहारे ऊपर की ओर उठें।
ताड़ासन
ताड़ासन शरीर को संतुलन और शक्ति प्रदान करता है। इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे दिमाग को ताजगी महसूस होती है। यह आसन आलस और सुस्ती को दूर करने में मददगार है।
धनुरासन पेट और पीठ की मांसपेशियों को सक्रिय करता है। यह शरीर से तनाव और थकावट को कम करता है। इसे करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और दिनभर ताजगी महसूस होती है।
TagsYogaनींदयोगासनदिनभरऊर्जावानYogasleepyogasanathroughout the dayenergeticजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





