लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: आसानी से पिघल सकती है शरीर की चर्बी, रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास

Sarita
5 Jan 2026 9:51 AM IST
Yoga Tips: आसानी से पिघल सकती है शरीर की चर्बी, रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास
x
Yoga Tips: चर्बी को कम करने और वजन घटाने के लिए पौष्टिक आहार के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। इसके अलावा शारीरिक सक्रियता जैसे व्यायाम व योग का नियमित अभ्यास भी असरदार है।
योग भी शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मददगार हो सकता है। कुछ योग आसन जैसे कि सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पादहस्तासन, आदि, शरीर को तंत्रिका के रूप में काम करने में मदद कर सकते हैं और चर्बी को घटाने में सहायक हो सकते हैं। आइए जानते है शरीर के अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए कौन से योग फायदेमंद हो सकते हैं।
भुजंगासन :
पीठ और पेट की चर्बी को कम करने के लिए भुजंगासन फायदेमंद योग क्रिया है। इस आसन से खून का संचार बेहतर होता है। अगर कमर मोटी है और शरीर का बाकि हिस्सा पतला है तो नियमित तौर पर भुजंगासन करना चाहिए। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखते हुए सांस लें और शरीर के अगले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
धनुरासन:
आपका वजन बढ़ रहा है, तो आप धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। बैली फैट को कम करने में ये काफी असरदार माना जाता है। इसके अलावा हाथ और पैरों की चर्बी कम करने के लिए भी आप इस योगासन को कर सकते हैं। इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और हाथों से पैरों को पकड़कर रखें। अब श्वास लेते हुए सीने को ऊपर की ओर उठाएं और हाथों से पैरों को खींचें। श्वास की गति पर ध्यान केंद्रित करते हुए 15-20 सेकेंड इसी अवस्था में रहें।
त्रिकोणासन के अभ्यास से शरीर का रक्त प्रवाह बेहतर होता है और चेहरे पर ऊर्जा व निखार आती है। फुर्ती, मांसपेशियों में मजबूती और कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर पैरों के बीच कुछ दूरी बनाएं। अब कमर को बाईं और झुकाते हुए बाएं हाथ से बाएं पैर के पंजों को छुएं। फिर दाएं हाथ को बिल्कुल सीधा सिर से लगाकर रखें। कमर को दाईं ओर झुकाते हुए दाएं हाथ से पैरों के पंजों को छुते हुए इस क्रिया को दोनों ओर से दोहराएं।
Next Story