छत्तीसगढ़

खम्हारडीह में महिला को भीड़ ने घेरकर पीटा

Nil dhankar
5 Jan 2026 9:41 AM IST
खम्हारडीह में महिला को भीड़ ने घेरकर पीटा
x

रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. पार्वती नगर में बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. घटना सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है. महिला पर आरोप है कि वह मोहल्ले से एक बच्चे को उठाकर अपने साथ लेकर जाने की कोशिश कर रही थी. लेकिन इस दौरान लोगों को शक हुआ और उन्होंने महिला को घेर लिया.

जानकारी के मुताबिक, बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक महिला को रंगे हाथों पकड़ने का दावा करते हुए जमकर पिटाई कर दी. घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाकई बच्चा चोरी की कोशिश हुई थी या फिर यह सिर्फ अफवाह का मामला है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.

Next Story
null