लाइफ स्टाइल

रोजाना खाली पेट खाएं लहसुन, जानें इसके फायदे

Tara Tandi
24 Dec 2021 5:26 AM GMT
रोजाना खाली पेट खाएं लहसुन, जानें इसके फायदे
x
अक्सर हम लहसुन का सेवन खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर हम लहसुन का सेवन खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन लहसुन में आवश्यक खनिज विटामिन-सी, विटामिन-बी 6, फॉस्फोरस, मैंगनीज, जस्ता, कैल्शियम और लोहा पाए जाते हैं। साथ ही इसमें थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड पाए जाते हैं। कुछ लोग सेहतमंद रहने के लिए इसे भून कर खाते हैं। आज हम आपको लहसुन के फायदे बताने जा रहे हैं।

लहसुन खाने के फायदे:
लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, या कई मौके पर हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करता है। साथ ही लहसुन प्लेटलेटस को भी बढ़ाने में सहायक है।
एक शोध के अनुसार लहसुन प्रोस्टेट, एसोफैगल और कोलन कैंसर के खतरे को कम करने में भी अत्यधिक फायदेमंद है। इसके सेवन से कार्सिनोजेनिक यौगिकों का उत्सर्जन नहीं होता है।
लहसुन के नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे पेट में होने वाली सभी तरह की बीमारी जैसे सूजन, जलन, गैस्ट्रिक आदि खत्म हो जाता है।
आयुर्वेद लहसुन की चटनी खाने की सलाह देता है। इसके सेवन से ब्लड प्यूरीफाइड होता है। लहसुन के सेवन से शरीर में मौजूद सभी अनावश्यक विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं


Next Story