लाइफ स्टाइल

प्याज का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद, जानिए प्याज के रस के 8 फायदे और 3 नुकसान

Admin4
24 May 2022 4:16 AM GMT
प्याज का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद, जानिए प्याज के रस के 8 फायदे और 3 नुकसान
x
प्याज के रस के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं प्याज के रस के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्याज (Onion) का उपयोग लगभग सभी घरों में होता है, क्योंकि प्याज के उपयोग से कई स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं। साथ ही प्याज का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज का सेवन जितना लाभदायक साबित होता है, उतना ही प्याज के रस (Onion Juice) का सेवन भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। प्याज के रस का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि प्याज में विटामिन ए, सी, ई, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, फाइबर प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही प्याज में एंटीइंफ्लेमेट्री, एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन प्याज के रस के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं प्याज के रस के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

प्याज के रस के 8 फायदे और 3 नुकसान
प्याज के रस के फायदे
1- कैंसर (Cancer) एक घातक और जानलेवा बीमारी है, लेकिन अगर आप प्याज के रस का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर का जोखिम काफी हद तक कम होता है। क्योंकि प्याज के रस में एंटी कैंसर प्रभाव पाया जाता है।
2- शरीर में दर्द और सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर प्याज के रस का सेवन करना चाहिए, क्योंकि प्याज के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।
3- प्याज के रस का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज के रस का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंखों के संक्रमण से बचाव भी करता है।
4- कान में दर्द (Ear Pain) की शिकायत होने पर प्याज का रस काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज के रस में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो कान दर्द की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए प्याज के रस को गुनगुना कर के कान में डालना चाहिए।
5- प्याज के रस का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज के रस का सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) और कब्ज (Constipation) जैसी बीमारियां दूर होती है।
6- प्याज के रस का उपयोग बालों में लगाने के लिए भी किया जाता है। प्याज का रस बालों में लगाने से डैंड्रफ की शिकायत दूर होती है। साथ बाल घने और काले भी होते हैं।
8- आजकल ज्यादातर लोगों में पिंपल्स (Pimples) की शिकायत देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप प्याज का रस चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स की शिकायत दूर होती है। क्योंकि प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
प्याज के रस के नुकसान
1- प्याज से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
2- हार्ट बर्न की शिकायत होने पर प्याज के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से समस्या और बढ़ सकती है।
3- जिन लोगों को ब्लड शुगर लेवल पहले से लो रहता है, उनको प्याज के रस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल काफी लो हो सकता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।




Next Story