जयपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या

ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे

Update: 2024-03-06 07:22 GMT

जयपुर: जयपुर में एक विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। महिला का शव घर के अंदर चुन्नी के फंदे से लटका मिला। ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। प्रताप नगर थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ACP (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा ने बताया- बालनाथ नगर विश्वकर्मा निवासी मिनाक्षी शर्मा (26) ने सुसाइड किया है। मई 2019 में उसकी शादी सेक्टर-17 प्रताप नगर निवासी शिशिर जोशी से हुई थी। उनके तीन साल की बेटी भी थी। सोमवार दोपहर ससुरालवाले प्राण प्रतिष्ठा के प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। मिनाक्षी घर में अकेली थी। शाम को मिनाक्षी ने चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

शाम करीब 6 बजे परिजन घर लौटे। फंदे से मिनाक्षी को लटका देखकर तुरंत उसे नीचे उतार नारायणा हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने मिनाक्षी को डेड घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची प्रताप नगर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। मृतका के पिता रामावतार शर्मा की शिकायत पर पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।

Tags:    

Similar News