जयपुर: राजस्थान को जैविक प्रदेश बनाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाने की तैयारी है। ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (OFPAI) की राष्ट्रीय बैठक में करीब 4 हजार गौशालाओं और 10 हजार ग्राम पंचायतों को इस मुहिम से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता के अनुसार, अभियान के तहत गौशालाओं को गोबर आधारित जैविक खाद और प्राकृतिक कृषि उत्पादों के निर्माण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे किसानों की खेती की लागत कम करने, देसी गौवंश संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास होगा।

इसके लिए 12 सदस्यीय समिति गठित की गई है। अगले 12 महीनों में 10 हजार ग्राम पंचायतों से राजस्थान को जैविक प्रदेश घोषित करने के समर्थन में प्रस्ताव पारित करवाकर राज्य सरकार को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, गोबरधन योजना और परंपरागत कृषि विकास योजना को भी जोड़ा जाएगा।

Tags: