Jaipur: ऊर्जा मंत्री ने की विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Update: 2025-04-21 05:22 GMT
Jaipur जयपुर । ऊर्जा मंत्री  हीरालाल नागर ने रविवार को कोटा जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में सांगोद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
ऊर्जा मंत्री ने हर खेत को पानी, हर खेत तक रास्ता के अपने संकल्प को दोहराते हुए मनरेगा के तहत ग्रेवल सड़कों की स्वीकृति एवं रास्ता खोलो अभियान पर चर्चा की। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री नागर ने मनरेगा के तहत ग्रेवल सड़क, खेल मैदान एवं श्मशान के विकास कार्यों को प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने विधायक कोष से सांगोद क्षेत्र के लिए स्वीकृत कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।
ऊर्जा मंत्री ने सांगोद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और प्रगतिरत कार्यों को समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। अधिकारी सरकार के इस संकल्प को साकार करने में प्रतिबद्ध होकर कार्य करें।
Tags:    

Similar News