छत्तीसगढ़

चौकीदार की सतर्कता से चोरी की वारदात नाकाम, बाइक छोड़कर भागे

Nil dhankar
21 April 2025 10:13 AM IST
चौकीदार की सतर्कता से चोरी की वारदात नाकाम, बाइक छोड़कर भागे
x
छग

रायपुर। तिल्दा नेवरा के कोहका भाठा स्थित धान संग्रहण केंद्र में चोर सक्रिय है। यहां से आए दिन धान के बोरो (कट्टा ) की चोरी की शिकायतें सामने आ रही है। इसी बीच एक बार फिर चोर धान के बोरो की चोरी कर फरार हो गए। कई बार नेवरा थाना में चोरों को पकड़कर समझाइस दी गई है। इसके बाद भी चोरों के हौसले बुलंद है।

तड़के कुछ धान कट्टा चोर चोरी करने संग्रहण केंद्र पहुंचे थे। इस बीच संग्रहण केंद्र के चौकीदार वहां आ गए जहां आनन फानन में अज्ञात चोर संग्रहण केंद्र में अपनी 2 दोपहिया वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। जिन दो दोपहिया वाहनों को चोर छोड़कर फरार है, उन वाहनों के नंबर क्रमशः सीजी 04 पीएफ 7256 पल्सर वाहन एवं सीजी 22 एबी 7462 हीरो स्प्लेंडर वाहन है।

नेवरा पुलिस ऐसे चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजती है, लेकिन जल्द ही जमानत के बाद छुटकर ये धान चोर पुनः सक्रिय होकर चोरी को अंजाम देते है। संग्रहण केंद्र कर्मियों के अनुसार, इनकी संख्या 6 के आस पास थी, जो 3 दोपहिया वाहनों में आए हुए थे। चौकीदार के डर से चोर अपने एक ही दोपहिया वाहन को लेकर भाग निकले और चोरी करने आए अपने 2 दोपहिया वाहनों को छोड़कर भाग निकले।

Next Story
null