Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है. किश्तवाड़ में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. उधर, अखनूर सेक्टर में घुसपैठ को नाकाम करने की कोशिश में सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया. कश्मीर में आतंकवाद पर प्रहार और आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन ऑल आउट जारी है|
भारतीय सेना पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कश्मीर में आतंकियों का पूरी तरह से सफाया किया जा रहा है. भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल मिलकर आतंकियों का सफाया कर रहे हैं. एक-एक कर आतंकियों को ढेर किया जा रहा है. भारतीय जवान एक भी आतंकी को जिंदा छोड़ने के मूड में नहीं हैं. हर आतंकी का अंत गोली से होता है|