श्रीनगर: युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से NIT श्रीनगर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 की शुरुआत की गई। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

निदेशक प्रो. अनुराग मिश्रा ने कहा कि युवाओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाना शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

अभियान के तहत मुख्य संकाय भवन में सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू मुक्त रहने की शपथ ली। इसके बाद जागरूकता रैली निकालकर लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समन्वय NSS समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने किया।

Tags: