गिरधारी लाल डोगरा की पुण्यतिथि पर उमड़े समर्थक, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प
सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे गिरधारी लाल डोगरा, पुण्यतिथि पर किया नमन
हीरानगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय गिरधारी लाल डोगरा की 39वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हीरानगर मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष गुप्ता ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान सुभाष गुप्ता ने कहा कि गिरधारी लाल डोगरा ने जम्मू-कश्मीर के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल में 26 बजट पेश किए और हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के साथ लोकसभा में भी प्रतिनिधित्व किया।
समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के आदर्शों को याद किया।