कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने गोवंश तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 20 गोवंश को मुक्त कराया है। कार्रवाई राजबाग पुलिस ने छन्न अरोड़ियां इलाके में नाकेबंदी के दौरान की।

पुलिस के मुताबिक, पंजाब की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रक नंबर JK03H-0759 को रोककर तलाशी ली गई। इसमें 20 गोवंश बेरहमी से लदे मिले। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराकर ट्रक जब्त कर लिया।

मामले में एफआईआर नंबर 259/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tags: