सांबा: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में PMGSY के तहत निर्माणाधीन पुल में कथित अनियमितताओं के मामले में सरकार ने पांच और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इससे पहले चार इंजीनियरों पर कार्रवाई हुई थी। अब इस मामले में निलंबित लोगों की कुल संख्या नौ हो गई है।

मामला सुम्ब ब्लॉक में तलूर के रास्ते टीओआई से धलोट तक बनने वाले लंबे पुल से जुड़ा है। लोक निर्माण विभाग के आदेश के अनुसार, जांच लंबित रहने तक पांचों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबित कर्मचारियों को अधीक्षण अभियंता, कठुआ-सांबा सर्किल कार्यालय में अटैच किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Tags: