जम्मू-कश्मीर के युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने की पहल, छह विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा, हैकाथॉन में शवी ने हासिल किया पहला स्थान
हीरानगर: राजकीय जीएलडीएम डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हैकाथॉन आयोजित किया गया। CSIR-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन जम्मू की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बायोनेस्ट बायोइन्क्यूबेशन सेंटर और इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क घाटी कठुआ का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों डॉ. दिव्या शर्मा और डॉ. ऐजाज अहमद मीर ने विद्यार्थियों को नए विचारों को स्टार्टअप और व्यावसायिक उद्यम में बदलने की जानकारी दी। प्रतियोगिता में छह विद्यार्थियों ने अपने आइडिया प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने शवी को प्रथम, सिकंद को द्वितीय और सुहानी शर्मा को तृतीय स्थान दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।