कठुआ में हवाई हमले और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल, पूर्व सैनिकों ने संभाली जिम्मेदारी
देश की सुरक्षा के लिए फिर तैयार पूर्व सैनिक, कठुआ प्रशासन की मॉक ड्रिल में लिया हिस्सा
कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में नागरिक सुरक्षा, हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त के निर्देश पर हुए इस अभ्यास में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने अपनी टीम के साथ हिस्सा लिया।
इस दौरान पूर्व सैनिक डीसी कार्यालय परिसर में स्थापित नियंत्रण केंद्र में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन की मदद के लिए वे हमेशा तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने जिला प्रशासन को अल्प सूचना पर भी सेवाएं देने और नागरिकों की सुरक्षा में सहयोग करने का भरोसा दिलाया।