डोगरा साम्राज्य से भारत में विलय तक, जम्मू-कश्मीर के इतिहास पर हुई चर्चा
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में इतिहास के राजनीतिक और आर्थिक पहलुओं पर मंथन
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के इतिहास को राजनीतिक के साथ आर्थिक और रणनीतिक नजरिए से समझने पर जोर देते हुए सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू में विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। शुक्रवार को अर्थशास्त्र विभाग की ओर से ‘ब्रिटिश साम्राज्यवाद की राजनीतिक अर्थव्यवस्था : डोगरा साम्राज्य, रणनीतिक हित और विलय’ विषय पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में नव नालंदा महाविहार के पोस्ट डॉक्टोरल फेलो डॉ. अभिमन्यु देव सिंह बिलावरिया मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने डोगरा साम्राज्य, ब्रिटिश रणनीतिक हितों, क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय की परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किए।
विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता कोहली ने कहा कि ऐतिहासिक बदलावों और संस्थागत विकास को समझने में राजनीतिक अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्याख्यान के बाद विद्यार्थियों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद, डोगरा शासन और विलय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए।