जम्मू: जम्मू-कश्मीर में JKPSI भर्ती परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को अपनी पार्टी के जम्मू प्रांत अध्यक्ष मंजीत सिंह ने प्रदर्शनकारी युवाओं से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। अभ्यर्थियों ने 29 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा टालने की मांग उठाई है।

मंजीत सिंह ने कहा कि वित्त लेखा सहायक (FAA) परीक्षा में धांधली के आरोपों के बीच दूसरी भर्ती परीक्षा आयोजित होने से युवाओं का चयन प्रक्रिया पर भरोसा प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को हुई FAA परीक्षा के मामले में छह सरकारी कर्मचारियों समेत 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

अभ्यर्थियों को हिरासत में लिए जाने पर भी उन्होंने चिंता जताई और प्रशासन से युवाओं के साथ बातचीत करने की अपील की। पार्टी ने आश्वासन दिया कि परीक्षा स्थगित करने की मांग संबंधित मंचों पर उठाई जाएगी।

Tags: