जम्मू: आयुर्वेद केवल बीमारियों के इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि शरीर, मन और प्रकृति के बीच संतुलन बनाने वाली भारतीय ज्ञान परंपरा है। यह बात आचार्य महानिधि ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू में आयोजित विशेष व्याख्यान के दौरान कही।

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज और भारतीय शिक्षण मंडल के संयुक्त आयोजन में ‘आयुर्वेद की आधारशिला’ विषय पर चर्चा हुई। आचार्य महानिधि ने वात, पित्त और कफ के सिद्धांतों के साथ चरक संहिता तथा आयुर्वेद के ऐतिहासिक विकास की जानकारी दी।

कुलपति प्रो. संजीव जैन ने अपने संबोधन में भारतीय ज्ञान परंपराओं और गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने औषधीय पौधों और पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags: