J-K में गोली लगने से सेना के जवान की मौत

Update: 2025-03-06 11:29 GMT

Jammu जम्मू: जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir के बारामूला जिले के कमलकोट सेक्टर में अग्रिम स्थान पर सर्विस राइफल से गोली लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आंध्र प्रदेश के रहने वाले नायक बी टी राव (25) की मंगलवार को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक जवान की सर्विस राइफल से गोली चली थी। उन्होंने बताया कि उसकी मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Tags:    

Similar News