जानिए एलोवेरा से होने वाले फायदे के बारे में...

एलोवेरा एक ऐसा चमत्कारिक पौधा है, जिसका सेवन करने से ना जाने कितने प्रकार की बीमारियों को दूर किया जा सकता है

Update: 2022-01-17 03:46 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एलोवेरा एक ऐसा चमत्कारिक पौधा है, जिसका सेवन करने से ना जाने कितने प्रकार की बीमारियों को दूर किया जा सकता है, इसलिए आज के समय में इसे संजीवनी बूटी के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग जितना शरीर के लिए फायदेमंद होता है उतना ही हमारी त्वचा एवं बाल के लिए भी ये फायदेमंद है। इसमें अद्भुत शक्ति वाले गुण पाए जाते है, इसलिए एलोवेरा के पौधे का पत्ता और बीज का उपयोग खाने एवं लगाने दोनों ही रूपों में किया जाता है।

एलोवेरा के होने वाले फायदे:
झुर्रिया: एलोवेरा में पाए जानें वाले औषधिय गुण जैसे -अमीनो अम्ल, खनिज और विटामिन के साथ कई महत्वपूर्ण एंजाइम चेहरे की झुर्रिया को दूर करने में मदद करते है।
खोई नमीं: त्वचा की नमी के बनाये रखने के लिए आप गुलाब जल के साथ एलोवेरा के जैल को मिलाकर लगाएं। इससे त्वचा की खोई नमीं वापस लौट जाती है।
जलने व चोट के दाग: एलोवेरा में एंटी फंगल और एंटी बैक्टेरिया जैसे कई गुण होते है, जो शरीर में जलने, चोट लगने या किसी भी प्रकार के दाग धब्बों को खत्म करने में मदद करते है।
स्‍ट्रेच मार्कस्: प्रेगनेंसी के कारण हमारे शरीर पर स्‍ट्रेच मार्कस् पड़ जाते है। इस निशान को हटाने के लिए आप एलोवेरा के जैल से प्रभावित स्थान पर रोज मालिश करें। ये स्‍ट्रेच मार्कस् को कम कर देता है।


Tags:    

Similar News