जगदलपुर जाएं तो इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

Update: 2023-09-10 15:25 GMT
लाइफस्टाइल: जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित है। यह स्थान टूरिस्ट स्पॉट के रूप में उतना पॉपुलर नहीं है। शायद इसलिए इसे बस्तर का एक छिपा हुआ रत्न माना जाता है। अक्सर लोग यहां पर घूमने के लिए कम ही आते हैं। लेकिन वास्तव में यह एक स्थान है, जहां पर घूमने व देखने के लिए काफी कुछ है। जगदलपुर का कल्चरल हेरिटेज और समृद्ध इतिहास अपने आप में अनूठा है।
जगदलपुर में हरे-भरे दृश्य, झरने, गहरी घाटियां, गुफाएं और स्मारक आदि कई बेहद ही बेहतरीन चीजें मौजूद हैं, जो यहां आने वाले हर व्यक्ति को प्रभावित करते हैं। इसलिए, अगर आप छत्तीसगढ़ जाते हैं तो आपको जगदलपुर भी जरूर जाना चाहिए। यहां पर ऐसी कई चीजें हैं, जो आपको जरूर एक्सप्लोर करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में-
बस्तर पैलेस
जगदलपुर में घूमते समय आपको बस्तर पैलेस में अवश् जाएं और बस्तर के इतिहास के बारे में जानें। इस पैलेस का आर्किटेक्चर बस देखते ही बनता है। इस पैलेस के आंगनों, महल के हॉलों और बगीचे में घूमते हुए आप एक बार फिर से बीते युग में डूब जाते हैं। यह महल उस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करती हैं।
कांगेर वैली नेशनल पार्क
अगर आप वाइल्डलाइफ या नेचर लवर हैं तो ऐसे में आपको जगदलपुर में कांगेर वैली नेशनल पार्क जरूर जाएं। 1982 में स्थापित इस नेशनल पार्क में आपको कई तरह के वन्यजीवों को देखने का मौका मिलेगा। यहां पर आप इको-टूरिज्म को एक्सपीरियंस कर सकते हैं। नेशनल पार्क वाइल्डफलाइफ, चूना पत्थर की गुफाओं व जंगलों आदि से भरा हुआ है। यहां पर आप जंगली बिल्लियों, हिरण, चीतल, सियार सहित कई दिलचस्प जीवों को देखने के लिए जंगल सफारी (जंगल सफारी यूरिस्ट) कर सकते हैं। कुटुमसर और कैलाश नेशनल पार्क के भीतर दो गुफाएं हैं।
ऐन्थ्रपलाजिकल म्यूजियम 
जगदलपुर में स्थित ऐन्थ्रपलाजिकल म्यूजियम छत्तीसगढ़ की आदिवासी विरासत को जानने में आपकी मदद करता है। यह ऐन्थ्रपलाजिकल म्यूजियम पर्यटकों को बस्तर जनजातियों की संस्कृति और जीवनशैली की झलक प्रदान करना है। इस म्यूजियम की स्थापना 1972 में की गई थी। इस म्यूजियम में आपको आदिवासी कलाकृतियों, हस्तशिल्प, पारंपरिक वेशभूषा और विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शनों को देखने का मौका मिलता है। इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह जगदलपुर में घूमने के लिए यह बेहतरीन जगहों में से एक है।
दंडक गुफाएं 
छत्तीसगढ़ (छत्तीसगढ़ टूर) के कांगेर वैली नेशनल पार्क में स्थित दंडक गुफाओं का अपना एक महत्व है। इसे वनवास के को शांति की अनुभूति कराती हैं। इन आकर्षक गुफाओं तक पहुंचने के लिए जंगल के रास्ते ट्रेक करें और उनके ऐतिहासिक महत्व को करीब से जानें।दौरान भगवान राम का निवास स्थान माना जाता है। ये गुफाएं घने जंगलों के बीच मौजूद हैं जो पर्यटकों को शांति की अनुभूति कराती हैं। इन आकर्षक गुफाओं तक पहुंचने के लिए जंगल के रास्ते ट्रेक करें और उनके ऐतिहासिक महत्व को करीब से जानें।
Tags:    

Similar News

-->