घिया-मावा बर्फी, स्वाद के साथ सेहत भी

Update: 2023-06-21 15:41 GMT
आवश्यक सामग्री :
- 1 किलो घिया
- 1/2 कप घी
- 250 ग्राम चीनी
- 250 ग्राम मावा
- 10-15 काजू, टुकड़े किए हुए
- 1 चम्मच इलायची पाडउर
- 1 चम्मच पिस्ता
बनाने की विधि :
- घिया छील के छीलकर इसके बीज और बीच वाला गूदा निकाल लें।
- इसके बाद घिया को कद्दूकस कर लें और कड़ाही में कसी हुई घिया, 2 छोटी चम्मच घी डालकर इसे ढककर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें।
- थोड़ी देर बाद इसे चलाएं और फिर से ढक दें।
- जब घिया नरम हो जाए तो इसमें चीनी डालकर पकाइए और थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चलाते रहें ताकि लौकी बर्तन में न लगे।
- पकी हुई घिया में बचा हुआ घी डालिए और अच्छी तरह भूनकर मावा और मेवे डालकर मिलाएं।
- जब घिया का मिश्रण बर्फी बनाने के लिए तैयार हो जाए तो आंच बंद कर दें और इलाइची पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें।
- अब एक थाली में चिकनाई लगाकर मिश्रण को थाली में डालकर एकसार करके जमने के लिए रख दें।
- बर्फी के ऊपर कतरे हुए बारीक पिस्ता और काजू डाल दें।
- लगभग 1 घंटे में घिया की बर्फी जम जाती है।
- इसे अपनी पसंद के टुकड़ों में काटकर सर्व करें।
Tags:    

Similar News

-->