फेमस बंगाली मिठाई 'संदेश', त्योहार के दिनों में ले इसका स्वाद

Update: 2023-06-21 15:45 GMT
आवश्यक सामग्री :
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 2 टीस्पून नींबू का रस
- 1/3 कप चीनी पाउडर
- 1/4 छोटा टम्मच इलायची पाउडर
- 5-7 केसर धागे
- 1/4 कटोरी पिस्ता, बारीक कटा हुआ
बनाने की विधि :
- सबसे पहले एक गहरे पैन में दूध डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब इसमें उबाल आ जाए तो आंच बंद कर इसे थोड़ा होने दें।
- आधी छोटी कटोरी पानी में नींबू का रस डालें और इसे दूध में डालते जाएं और चम्मच से लगातार चलाते रहें।
- जब दूध फट जाए और इसमें से छेना अलग हो जाए तो नींबू का रस डालना बंद कर दें।
- इस छेने को एक सूती कपड़े में डालकर छान लें। ऊपर से ठंडा पानी भी डालें जिससे इसमें से नींबू की खटास निकल जाए।
- इस कपड़े को अच्छी तरह बांधकर छेने से पानी निचोड़ दें।
- छेने को एक बड़ी प्लेट पर निकाल लें।
- फिर इसे 5-6 मिनट तक धीरे-धीरे मसल लें ताकि इसमें कोई गांठ न रह जाए।
- इसके बाद छेने में चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- मीडियम आंच में एक नॉनस्टिक कड़ाही में छेना डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- आंच बंद करके इसे एक प्लेट पर निकाल निकाल लें।
- ठंडा होने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें, फिर इन्हें हल्का दबाकर एक प्लेट पर रखते जाएं।
- हर संदेश पर एक केसर का धागा और पिस्ता लगाकर गार्निश करें।
- बंगाली संदेश मिठाई तैयार है इसे मजे से खाएं और अपनों को खिलाएं।
Tags:    

Similar News

-->