Daily Routine: नहीं रात में आती नींद तो अपनाएं ये टिप्स

Update: 2024-08-06 06:03 GMT

Daily Routine:  नींद ना आना चिंता की बात हो सकती है। हालांकि, जो लोग समय से सो जाते हैं लेकिन अच्छी क्वालिटी की नींद नहीं ले रहे हैं तो इससे भी परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में नींद की क्वालिटी का बेहतर होना बहुत जरूरी है। दलाई लामा नींद को सबसे अच्छा ध्यान मानते हैं और ध्यान शारीरिकMentalऔर आध्यात्मिक स्तर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। अच्छी और गहरी नींद के लिए आप कुछ रूटीन को अपना सकते हैं। 

गहरी नींद सोने के लिए अपनाएं ये टिप्स-
1) सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। अगर आप अपने दिन की शुरुआत सूर्य के साथ करते हैं तो आपको नेचर के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिल सकती है। वहीं चंद्रमा के साथ सोना आपके लिए आसान हो जाएगा।
2) सोते समय गर्म दूध या हर्बल चाय पियें। हल्दी दूध या कैमोमाइल, ब्राह्मी, गुलाब के फूल की चाय जैसी हर्बल चाय पेट के साथ-साथ दिमाग को भी आराम देती है।
3) नाक से सांस लेने की कोशिश करें। ऐसा करने पर आपको शांत होने में मदद मिलती है।
4) बिस्तर पर फोन के इस्तेमाल से बचें। ऐसा करने से मेलाटोनिन यानी नींद हार्मोन के फ्लो में मदद मिलती है।
5) रोजाना एक Relaxing shower time जरूरी है। इससे माइंड रिलैक्स होता है और नींद अच्छी आती है।
6) अपने पैरों की मालिश करें। ऐसा करने पर आपके दिमाग और शरीर को आराम मिलता है।
7) लिखने की कोशिश करें। आपको अपने दिल की बातों को किताब पर लिखना चाहिए। इससे दिल हल्का होगा और आप बेहतर नींद ले सकेंगे।
8) अपने दिन की शुरुआत और उसे खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका प्रार्थना करना है। रोजाना ऐसा करना जरूरी है।
Tags:    

Similar News

-->