
x
Yoga for Slip Disc: कई लोगों को असहनीय पीठ दर्द की शिकायत होती है. गलत पोस्चर में घंटों काम करने से पीठ दर्द हो सकता है. जिसके कारण उठने-बैठने में काफी दिक्कत होती है. हाउसवाइफ हो या कामकाजी पुरुष या महिला, किसी को भी पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है. इसे स्लिप डिस्क की समस्या कहते हैं. स्लिप डिस्क रीढ़ की हड्डी में होने वाली एक मेडिकल कंडीशन है, जो आम तौर पर हड्डी के क्षतिग्रस्त होने या चोट लगने के कारण हो सकती है. आजकल युवाओं में स्लिप डिस्क की शिकायत बढ़ती जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 80 फीसदी युवा इस समस्या से ग्रसित हैं. स्लिप डिस्क की समस्या का आखिरी इलाज ऑपरेशन माना जाता है. हालांकि स्लिप डिस्क की वजह से होने वाले असहनीय दर्द को कम करने के लिए आप कुछ योगासनों की मदद ले सकते हैं. अगर आप भी पीठ दर्द या स्लिप डिस्क से परेशान हैं तो कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास स्लिप डिस्क में कारगर हो सकता है|
स्लिप डिस्क से राहत पाने के लिए योग:
शवासन:
स्लिप डिस्क के कारण होने वाले दर्द को कम करने के लिए शवासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह आसन किसी भी योग को करने के बाद सबसे आखिर में किया जाता है। इस आसन के अभ्यास से शरीर और आंतरिक ऊर्जा बेहतर बनती है।
भुजंगासन:
भुजंगासन से रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर दबाव पड़ता है। इस योगासन में शरीर का आकार फन उठाए सांप जैसा होता है। कमर दर्द से राहत और शरीर को लचीला बनाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं।
रीढ़ की हड्डी की समस्याओं को दूर करने के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास असरदार है। इस आसन में शरीर ऊंट की मुद्रा में होता है। आसन को करने के लिए शरीर को पीछे की तरफ झुकाया जाता है। दबाव के कारण रीढ़ की हड्डी की समस्याएं दूर होती हैं।
शलभासन:
शलभासन के अभ्यास से स्लिप डिस्क और कमर दर्द से राहत मिलती है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेटकर रीढ़ की हड्डी को मोड़ा जाता है। आसन को सही तरीके से करने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
TagsYogaSlip Discस्लिप डिस्कसमस्यायोगासनराहतYogaProblemYogasanaRelief जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





