छत्तीसगढ़

बीजापुर मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर

Nilmani Pal
5 July 2025 9:03 AM IST
बीजापुर मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर
x

बीजापुर. बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. घने जंगल में देर रात से यह मुठभेड़ चल रही है. दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. फिलहाल मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए नेशनल पार्क एरिया की ओर निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. देर रात से घने जंगल में गोलीबारी जारी है. एक नक्सली के ढेर होने की खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.



Next Story
null