- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: शरीर के...

x
Yoga Tips: दफ्तर में घंटों कुर्सी पर बैठे रहते हैं, लैपटॉप पर गलत तरीके से बैठकर लगातार कार्य करने से शरीर का पोस्चर बिगड़ने लगता है। सही तरीके से न बैठने के कारण शरीर का आकार भी वैसा ही होने लगता है। शरीर का गलत पोस्चर से व्यक्ति को कई शारीरिक समस्याएं और दर्द दे सकती हैं। अगर आपको भी लगता है कि गलत बैठने के कारण आपके शरीर का पोस्चर बिगड़ गया है तो नियमित तौर पर कुछ योगासनों के अभ्यास से शरीर को सेहतमंद सही पोस्चर में ला सकते हैं। ये रहे शरीर के बिगड़े पोस्चर को सही करने के लिए योगासन।
कपोतासन
कपोतासन योगाभ्यास से शरीर को बहुत लाभ मिलता है। इस योग को पिजन आसन भी कहते हैं। इस आसन को करने से रीढ़, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स ढीला होता है। आसन करते समय आपके पैर स्ट्रैच होते हैं। आप वर्कआउट से पहले इस योगासन को बतौर वार्म अप कर सकते हैं। शरीर का पोश्चर ठीक करने के लिए रोजाना कपोतासन का अभ्यास करें।
ताड़ासन
ताड़ासन को माउंटेन पोज भी कहते हैं। इस आसन का अभ्यास काफी आसान हैं। ताड़ासन का अभ्यास करते समय शरीर वर्टिकल अलाइनमेंट में होता है। कंधे, छाती और हाथों की मजबूती के लिए ताड़ासन योग लाभकारी है, साथ ही शरीर को सुडौल बनाता है।
इस आसन को करते समय शरीर की मुद्रा बिल्ली की मुद्रा जैसी होती है। इस आशन के अभ्यास से कमर की हड्डी मजबूत बनती है। शरीर में फुर्ती आती है। कम्प्यूटर के सामने गलत तरीके से बैठने से शरीर की मुद्रा बिगड़ने पर इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं। यह पोस्चर को ठीक करने में उपयोगी है और कमर को सीधी करता है।
TagsYogaशरीरपोस्चरठीकयोगासनYogabodyposturecorrectyogasanasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





