लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए करें योग

Sarita
6 Oct 2025 12:52 PM IST
Yoga Tips: शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए करें योग
x
Yoga Tips: अक्सर गलत खानपान की आदत पेट, कमर और शरीर की चर्बी बढ़ाने की वजह बनता है। पेट और कमर के आसपास जमा होने वाली चर्बी न सिर्फ आपके लुक को बिगाड़ती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण भी बनती है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं जो अधिक उम्र में भी युवा लड़कियों की तरह दिखती हैं। बच्चों के जन्म के बाद भी अभिनेत्रियों का फिगर परफेक्ट रहता है। परफेक्ट फिगर और टोंड बॉडी के लिए अभिनेत्रियां योगासनों का अभ्यास करती हैं। कुछ योगासनों के अभ्यास से शरीर की अतिरिक्त वसा कम होती है। कमर और पेट की चर्बी घटती है। आइए जानते हैं अभिनेत्रियों की तरह पेट व कमर की चर्बी कम करने के लिए असरदार योगासन।
नौकासन:
नौकासन का अभ्यास पूरे शरीर में खून का प्रवाह बेहतर बनाता है। इस आसन से पेट की चर्बी जलाने में मदद मिलती है। इस आसन को करने से आपका कोर मजबूत होने के साथ ही शरीर में लचीलापन आता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों को सीधा और बाजुओं को बगल में रखें। अब लंबी सांस लेते और छोड़ते हुए ऊपरी शरीर और पैरों को ऊपर उठाएं। शरीर का वजन हिप्स पर रखते हुए पैर की उंगलियां आंखों के साथ संरेखित करें और बाजू पैरों की ओर, जमीन के समानांतर रखें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और पेट की मसल्स को टाइट कर लें। अब पुरानी मुद्रा में वापस आ जाएं और इस आसन को 4-5 बार दोहराएं।
भुजंगासन:
इस आसन के अभ्यास से पीठ, पेट का फैट कम होता है। खून का संचार भी बेहतर होता है। अगर कमर मोटी है और शरीर का बाकि हिस्सा पतला है तो नियमित तौर पर भुजंगासन करना चाहिए। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखते हुए सांस लें और शरीर के अगले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इस आसन के अभ्यास से शरीर का रक्त प्रवाह बेहतर होता है। कफ दूर होने के साथ ही चेहरे पर ऊर्जा और निखार आती है। साथ ही फुर्ती, पैरों की मांसपेशियों में मजबूती और कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। कोणासन करने के लिए सीधे खड़े होकर पैरों के बीच दो-ढाई फीट की दूरी बनाएं। फिर कमर को बाईं ओर झुकाते हुए बाएं हाथ से बाएं पैर के पंजों को छुए और दाएं हाथ को बिल्कुल सीधा सिर पर लगाकर रखें। कमर को दाईं ओर झुकाते हुए दाएं हाथ से पैरों के पंजों को छुए और इस क्रिया को दोनों ओर से दोहराएं।
Next Story